बड़ी खबर

कांग्रेस भवन में भिड़े नेता, देखते रह गए रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम पिछले दरवाजे से निकले

रांची संवाददाता: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी आज देखने को मिली . कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव के सामने दो गुट आपस में भिड़ गए. भारी बवाल हो गया. मारपीट भी हो गई. प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता के बीच हाथ भी चल गए. मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ,केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा और संजय पासवान एवम प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, राजेश गुप्ता छोटू और किशोर शाहदेव के बीच जमकर नोकझोंक हुई. इस दौरान सभी ने एक-दूसरे पर कई गंभीर टिप्पणियां की और आरोप-प्रत्यारोप लगाए.
हंगामे का आलम इतना ज्यादा था कि विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को कांग्रेस भवन के पीछे के रास्ते से निकलना पड़ा. पूरे घटनाक्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव मौजूद रहे . यह बैठक बढ़ती महंगाई और कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार को घेरने के सवाल पर रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई थी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago