
कोलकाता संवाददाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मिशन बंगाल और असम का दौरा किया. पश्चिम बंगाल के हुगली में प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि टोलामुक्त कर रोजगारयुक्त बंगाल बनाएंगे. प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल से दिल्ली तक का संदेश यह बता रहा है कि बंगाल के लोग अब परिवर्तन का मन बना चुके हैं. जनसैलाब यही संकेत दे रहा है. उन्होंने कहा कि
‘पिछली बार मैं आपको गैस कनेक्टिविटी का, इंफ्रास्ट्रक्चर का उपहार देने आया था. आज रेल और मेट्रो कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण काम शुरु होने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक हाईवे, आधुनिक रेलवे, आधुनिक एयरवे, -अब बंगाल को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि हमारे देश भारत में ये काम सालों पहले होना चाहिए लेकिन नहीं हुए.
हमारे देश में भी ये काम दशकों पहले होना चाहिए था, लेकिन नहीं हुए. बंगाल की सरकारों ने इस राज्य को अपने हाल पर छोड़ दिया था.उन्होंने कहा कि जल्द ही बंगाल में उद्योग के विकास के अवसर खुलेंगे. प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कामकाज की चर्चा की. चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए आह्वान किया. उन्होंने बंगाल की धरती पर जन्म लेने वाले देश की महान विभूतियों को याद किया.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More