
तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिणी सह सांसद
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण सीट से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई घोषित टीम में 29 वर्षीय तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई है। इस प्रकार भाजपा में युवा चेहरे तेजस्वी सूर्या का कद बढ़ा है। तेजस्वी सूर्या कर्नाटक भाजयुमो के प्रदेश संगठन में काम कर चुके हैं।
भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी तेजस्वी सूर्या को टिकट देकर राजनीतिक भूचाल लाया था। उस वक्त बेंगलुरु दक्षिण सीट से पार्टी के दिवंगत नेता अनंत कुमार की पत्नी टिकट की दावेदार थीं।
बेंगलुरु साउथ सीट से 1996 से लगातार अनंत कुमार जीतते आ रहे थे। अनंत के निधन के बाद पार्टी ने उनकी पत्नी तेजस्विनी की जगह तेजस्वी सूर्या को चुनाव मैदान में उतारा था। तब 28 साल की उम्र में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद को 3,31,192 वोट से हराकर जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया था।
तेजस्वी सूर्या मूल रूप से कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले के रहने वाले हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। सूर्या उच्च न्यायालय में वकालत भी करते हैं। बेंगलूर में ही उन्होंने वकालत की शिक्षा प्राप्त की है।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More