पॉलिटिक्स

भाजपा की बैठक में नहीं आए प्रमुख नेता, विधायकों के भागने की अटकलें तेज


भारत वार्ता डेस्क

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की मंगलवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में कई प्रमुख दिग्गजों ने भाग नहीं लिया. इसके बाद विधायकों के पाला बदलने की अटकलें और तेज हो गई हैं. दरअसल भारतीय जनता पार्टी की बंगाल इकाई ने कल कोलकाता में एक संगठनात्मक बैठक बुलाई थी जिसमें सभी नेताओं को सशरीर उपस्थित होने को अनिवार्य बताया गया था.
मगर मुकुल रॉय, शमिक भट्टाचार्य और राजीव बनर्जी समेत और कई दिग्गज बैठक में नहीं आए. उसके बाद से बंगाल भाजपा में खलबली मची हुई है. दिल्ली तक के नेता गंभीर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि बैठक में नहीं आने वाले तीनों प्रमुख नेता समेत 30 से अधिक भाजपा विधायक तृणमूल कांग्रेस के संपर्क में हैं. वे कभी भी भाजपा को गच्चा देकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ जा सकते हैं. हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इन अटकलों को खारिज किया. उन्होंने बताया कि बैठक में वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थिति के पारिवारिक कारण है जिसमें फंसे रहने के कारण नेता बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago