बड़ी खबर

यूपी चुनाव का राजनीतिक शंखनाद, कांग्रेसी जितिन प्रसाद बीजेपी मे हुए शामिल

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भाजपा का दामन थाम लिया है. भाजपा नेता और केंंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. पार्टी दफ्तर पहुंचने से पहले जितिन प्रसाद ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी. बीजेपी में जितिन प्रसाद का स्वागत करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि वह यूपी की सेवा में लंबे समय से लगे रहे हैं. यूपी की राजनीति में उनकी बड़ी भूमिका रही है.

कांग्रेसी नेता जितिन प्रसाद का भाजपा में शामिल होना यूपी चुनाव का राजनीतिक शंखनाद होना माना जा रहा है. गौतलब है कि यूपी में अगले वर्ष विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को करारा झटका लगा है. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ब्राह्मण बिरादरी को साधने का प्रयास किया था और सपा से गठबंधन के ऐलान से पहले शीला दीक्षित को सीएम कैंडिडेट भी घोषित किया था. इस बिरादरी में जितिन प्रसाद की अच्छी पकड़ मानी जाती है. उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद ब्राह्मण चेतना परिषद नाम से संगठन की स्थापना की थी. वह लंबे समय से ब्राह्मण बिरादरी के बीच काम करते रहे हैं. इसके अलावा जितिन प्रसाद कांग्रेस के उन नेताओं में से हैं, जिनकी छवि साफ रही है और वह विवादों से परे रहे हैं. वे राहुल गांधी के बेहद करीबी नेताओं में से एक रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस के लिए उनका बीजेपी में जाना एक बड़ा झटका है.

जितिन प्रसाद ने पिछले दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी थी. इसके अलावा उन्होंने ट्वीट से खुद के कांग्रेस नेता होने का जिक्र भी हटा लिया था. इसके बाद से ही उन्हें लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं. बीते लोकसभा चुनाव के दौरान ही वह बीजेपी में शामिल होने वाले थे, लेकिन कांग्रेस उन्हें मनाने में कामयाब रही थी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पटना का नाम बदलेगा, पाटलिपुत्र कहलाएगी राजधानी

Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More

16 hours ago

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

4 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

1 week ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

1 week ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

1 week ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago