
नई दिल्ली, 17 फरवरी, भारत वार्ता संवाददाता
दिल्ली में भारत मंडपम में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय अधिवेशन हो रहा है। इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन ”मोदी है तो मुमकिन’ और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा, जिसका वीडियो पार्टी ने अपने आधिकारिक अकाउंट एक्स पर शेयर किया।भाजपा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”मोदी है तो मुमकिन है’ और जय श्रीराम के नारों के साथ भारत मंडपम, नई दिल्ली में शुरू हुआ भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन।”
पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत मंडपम में अधिवेशन की शुरुआत पार्टी का ध्वजारोहण करने के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। मंच पर भारत माता की तस्वीर के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर भी लगी थी, जिस पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने पुष्प अर्पित किए।
पार्टी बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का 370 लोकसभा सीटें जीतना श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगा, जिन्होंने अनुच्छेद 370 को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ी।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी का चुनाव चिह्न ‘कमल’ पार्टी का उम्मीदवार होगा। पीएम ने इसी के साथ सभी से अपनी जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More