
पटना भारत वार्ता संवाददाता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजने की धमकी देने वाले भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडे आज सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे और उनके बेटे ओसामा से मिले. इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री को जेल भेजने के बयान पर वे बेधड़क दिखे.
पार्टी को बताएंगे कि मुख्यमंत्री के खिलाफ क्यों बोला
उन्होंने जो कहा है उससे पीछे हटने वाले नहीं हैं, ना ही किसी से डरने वाले हैं. पार्टी ने उन्हें 10 दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा है. वे इसका जवाब दे देंगे. वे पार्टी को बताएंगे कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ क्यों बोला. बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर भाजपा एमएलसी ने कहा कि उनके जवाब से पार्टी संतुष्ट होगी तो ठीक है अन्यथा नाराज होगी तो उन्हें पार्टी से बाहर करेगी. पार्टी से उनका खर्चा नहीं चलता है. पार्टी बाहर कर देगी तो बाहर हो जाएंगे मगर किसी से डरेंगे नहीं.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More