नीतीश के खिलाफ बयान, तेजस्वी पर मेहरबान, एनडीए में बढ़ा घमासान, भाजपा ने एमएलसी को जारी की नोटिस

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने वाले विधान पार्षद टुन्ना पांडेय को उनकी पार्टी भाजपा की अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके पहले उनके बयान पर जनता दल यू के नेता और विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा व प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने टुन्ना पांडे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भाजपा नेताओं से की थी. संजय सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने वाले की उंगली तोड़ दी जाएगी.यही नहीं जदयू नेता और पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर ने कहा कि टुन्ना पांडे शराब बेचते हैं. वे नीतीश कुमार पर क्या बोलेंगे?

टुन्ना पांडे ने मुख्यमंत्री को जेल भेजने की धमकी

दरअसल यह हंगामा तब शुरू हुआ जब कल भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडे ने कहा कि जब पशुपालन घोटाले में लालू जी जेल जा सकते हैं तो शराब घोटाले में नीतीश कुमार जेल क्यों नहीं जाएंगे? जरूर जाएंगे. नीतीश कुमार एक ‘परिस्थितिजन्य’ मुख्यमंत्री हैं. नीतीश कुमार मेरे नेता नहीं हैं. पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को इस सच बोलने की सजा मिली थी. भाजपा एमएलसी ने यह भी कहा कि मेरा महागठबंधन से कोई संबंध नहीं है मैं सिर्फ बीजेपी का नेता हूं.

तेजस्वी की तरफदारी
इसके पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, विधानसभा चुनाव में भी जनता ने तेजस्वी यादव जी को अपना मत देकर चुना था लेकिन सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नीतीश जी आज सत्ता में राज कर रहे हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago