शख्सियत

भागलपुर से जुड़ी हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यादें

दिलीप निराला, क्षेत्रीय विचार विभाग प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच (बिहार, झारखंड)

भागलपुर: भारतवर्ष के मुक्तिदाता, स्वातन्त्र्य समर के अप्रतिम योद्धा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भागलपुर की पवित्र भूमि से भावनात्मक लगाव के साथ पारिवारिक सम्बन्ध भी रहा है। स्वतंत्रता प्राप्ति के रास्ते पर महात्मा गांधी से हुए 1939 में मतभेद तथा कांग्रेस छोड़ने के उपरांत अपने अखिल भारतीय प्रवास के क्रम में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जनवरी 1940 में भागलपुर आये थे.

भाई का ससुराल, लाजपत पार्क में भाषण: अपने भाई सुरेशचंद्र बोस के खरमनचक स्थित ढेबर गेट के सामने प्रभाष मंदिर स्थित ससुराल में ठहरे थे. अपने भागलपुर प्रवास में नेताजी ने लाजपत पार्क में अपनी जोशीली वाणी से युवाओं में राष्ट्र प्रेम की शिक्षा प्रदान करते हुए यहां के युवाओं से भी तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का वचन लिया था. उनके भाषण से प्रभावित हो कर भागलपुर के असंख्य युवा स्वातन्त्र्य समर कूद पड़े थे. लाजपत पार्क में उनकी मूर्ति लगाई गई है.

नाथनगर के आनंद मोहन सहाय आजाद हिंद फौज के सेक्रेटरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाथनगर से गहरा लगाव रहा था. नेताजी द्वारा स्थापित आजाद हिंद फौज की महिला रेजिमेंट रानी झांसी रेजिमेंट में नाथनगर के पुरानी सराय की निवासी आशा चौधरी शामिल हुई थी. आशा चौधरी के पिता आनन्द मोहन सहाय आजाद हिंद फौज के सेक्रेटरी जनरल थे. आशा चौधरी की माता सती सहाय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध वकील चितरंजन दास की भांजी थी. आज पूरा भागलपुर नेताजी को उनके जन्म जयंती पराक्रम दिवस के अवसर पर उनको याद कर रहा है. भागलपुर की ओर से शत् शत् नमन.

Kumar Gaurav

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

8 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago