
रांची संवाददाता: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई विधायक तेज प्रताप यादव ने आज मुलाकात की. उनकी ओर से इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया मगर मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री से बात की है. रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है. शुक्रवार को अपनी मां राबड़ी देवी के साथ दोनों भाई रिम्स में उनसे मिले थे. बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने के बारे में भी उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की.
इसके साथ झारखंड सरकार के कामकाज और राजनीति की स्थिति के बारे में भी उनके बीच बातचीत हुई है. झारखंड में खाली पड़े बोर्ड और निगम के पदों को भरने की तैयारी है. राजद हेमंत सोरेन के साथ सरकार में शामिल है. बताया जा रहा है कि राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर भी झामुमो और राजद नेताओं के बीच बातचीत हुई है.
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More