
Bharat varta desk: भागलपुर से बड़ी खबर है। मिल रही जानकारी के अनुसार, भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्टेशन के समीप बम ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि इस धमाका में कूड़ा बिनने वाला एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है जिसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरपीएफ, जीआरपी और नाथनगर पुलिस तीनों मिलकर घटना की छानबीन कर रही है। नाथनगर रेलवे स्टेशन को पहले भी बम से उड़ाने की साजिश रची जा चुकी है. फरवरी 2021 में के प्लेटफार्म संख्या-दो की लाइन संख्या तीन की पटरी पर विस्फोटक बरामद हुआ था।
नाथनगर के आसपास के इलाके डेंजर जोन
नाथनगर आसपास के इलाके में बम ब्लास्ट की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इससे यह जानकारी मिल रही है कि इन हिस्सों में बम बनाने का काम होता है। कूड़े के ढेर में पहले भी कई बार रखे गए बम के ब्लास्ट होने से लोग घायल होते रहे हैं। भागलपुर के आसपास के इलाकों में इस तरह की घटनाएं आम हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More