बड़ी खबर

भ्रष्ट एडीएम पर रेड, घूस लेते इंजीनियर गिरफ्तार


Bharat varta desk: आज सुबह दरभंगा के एडीएम अनिल कुमार सिन्हा पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी हो रही है। वहीं दूसरी ओर बेगूसराय में नीरज कुमार नामक घूसखोर इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। वह सर्वेश कुमार नामक व्यक्ति से एक लाख बिल को कम कराने के एवज में₹25000 घूस ले रहा था।

घूसखोरों को संपत्ति हटाने का मौका क्यों दिया जा रहा

आय से अधिक संपत्ति के मामले में अफसरों के यहां छापेमारी तो हो रही है मगर उन्हें काफी मौका देने के बाद ताकि वे अपनी संपत्ति को इधर-उधर हटा दें। दो छापेमारिया चर्चा में है। मोतिहारी के उत्पाद अधीक्षक के यहां हुई छापेमारी में नोट गिनने की मशीन तो मिली मगर नोट या फिर जेवरात नहीं मिले। कहा जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में पहले जांच करने में इतनी देरी लगा देते हैं कि रेड के समय तक रूपए, पैसे गाने और निवेश के कागजात हटाने के मौके मिल जाते हैं।
आज औरंगाबाद के तत्कालीन डीटीओ और वर्तमान में दरभंगा के आपदा प्रबंधन विभाग के एडीएम अनिल कुमार सिन्हा के यहां अधिक मामले में छापेमारी की गई है।
इसके बाद कोर्ट से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद पटना के गोला रोड एवं मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित आवास पर रेड जारी है। इसके अलावे आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर ग्राम स्थित पैतृक मकान एवं दरभंगा के कार्यालय एवं आवास में तलाशी ली जा रही है। औरंगाबाद में डीटीओ रहते बालू माफिया के साथ मिलकर करोड़ों की संपत्ति बनाने का आरोप है मगर बताया जा रहा है कि जांच लंबी चली। 8 दिसंबर को केस दर्ज किया गया और आज छापेमारी हुई। इस बीच उन्होंने नोट , जेवर और दूसरे सामान अन्यत्र छिपा दिया है। फिलहाल विशेष आर्थिक अपराध इकाई की टीम उनके घरों को खंगाल रही है। उनके पास करोड़ों की चल -अचल संपत्ति होने की सूचना है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

3 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

6 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

7 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago