
Bharat varta desk: होली के दिन से भागलपुर, बांका ,मधेपुरा से लेकर बेतिया तक बवाल देखने को मिल रहा है। जहां भागलपुर और बांका में जहरीली शराब पीने से 15 से अधिक लोगों के मौत होने की बात कही जा रही है वहीं दूसरी ओर बेतिया में डीजे संचालक की पुलिस हिरासत में कथित पिटाई से मौत के बाद उग्र भीड़ ने हवलदार को पीट-पीटकर मार डाला वहीं एक दर्जन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया है। दोनों घटनाओं के बाद लोगों ने बवाल कर दिया है। पश्चिम चंपारण जिले के बलथर थाना क्षेत्र के आर्यनगर गांव में शनिवार दोपहर होली के दौरान डीजे बजाने के आरोप में हिरासत में लिए गए आर्यनगर निवासी अनिरुद्ध कुमार (40) की मौत हो गई, जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने थाने में आग लगा दी। लोगों ने मैनाटांड़ अंचल निरीक्षक के गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर भागलपुर व बांका के अलावे मधेपुरा और राज्य के दूसरे हिस्सों में शराब पीने के बाद करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि मौत जहरीली शराब से हुई है जबकि प्रशासन इसका खंडन कर रहा है। भागलपुर में ज्यादातर लोग नवगछिया इलाके में मरे हैं जबकि बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में भी कई मौतें हुई है। इस घटना के बाद सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने पर कहा कि इलाके में खुलेआम शराब बेची जा रही है मगर पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More