राज्य विशेष

योगी आदित्यनाथ को जेल भेजने वाले आईएएस ने अब मिलकर भेंट की किताब


Bharat varta desk: आईएएस अधिकारी हरिओम ने एक समय में सांसद योगी आदित्यनाथ को जेल भेजा था। उसी अधिकारी ने कुछ दिन पहले कार्यवाहक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मिलकर अपनी किताब भेंट की। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी उस समय गोरखपुर के डीएम थे। सांप्रदायिक तनाव के मामले में उन्होंने गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। उस समय योगी ने धरने पर बैठने का ऐलान किया था मगर डीएम ने उन्हें जिले में ही घुसने नहीं दिया और गिरफ्तार करवा लिया। योगी को 11 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था।
आईएएस हरिओम ने ट्विटर पर सीएम योगी के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैंने उन्हें जीत की बधाई देने के साथ अपनी पुस्तक ‘कैलाश मानसरोवर यात्रा:आस्था के वैचारिक आयाम’ भेंट की।” हरि ओम उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं और कई जिलों के जिलाधिकारी रह चुके हैं। उनकी पहचान लेखक और गीतकार के रूप में भी है। उन्होंने कई किताबें लिखी है। उनके गाए गीतों पर कई एल्बम बन चुके हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago