पॉलिटिक्स

बुलडोजर देख खुश हो जाते हैं सीएम योगी, चुनावी रैली में छाया बुलडोजर

Bharat Varta Desk : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का अपने चरम पर है और सभी बड़े दलों के नेता राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रविवार 27 फरवरी को यूपी में पांचवे चरण के वोट डाले जाएंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह बुलडोजर की चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से सुल्तानपुर जा रहे थे। इस बीच उन्होंने अपनी सभा में बुलडोजरों को खड़े देखा। इसके बाद योगी आदित्यनाथ काफी खुश नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही उन्हें हेलिकॉप्टर से बुलडोजर दिखाई दिया, उन्होंने अपने सहयात्री को इशारे में बुलडोजर को दिखाया। इसके बाद सीएम योगी ने कहा, ‘वहां देखो.. बुलडोजर भी खड़े हैं मेरी सभा में।’

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुल्तानपुर में जनसभा को संबोधित करने जाते समय सीएम योगी को बुलडोजर दिखाई दिया था। उनकी सभा में पांच बुलडोजर खड़े थे। इन बुलडोजरों पर पोस्टर लगे हुए थे। इन पोस्टर पर लिखा था ‘बाबा का बुलडोजर।’ बीजेपी के नेता डॉ. महेंद्र सिंह द्वारा यह वीडियो फेसबुक पर शेयर किया गया है। देखें वीडियो-

सीएम योगी अपनी हर चुनावी सभाओं में बुलडोजर मंत्र भी बता रहे हैं – यह वो बुलडोजर जो एक्सप्रेसवे भी बनाता है और माफियाओं को भी रगड़ता है…

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

6 days ago