
घर घर अलख जगाएंगे पटना को साफ बनाएंगे
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : घर घर अलख जगाएंगे पटना को साफ बनाएंगे , सबसे बड़ा है गहना, भईया साफ रहना…पटना बा हमार, चलो भइया इनका चमकाई … स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में पटना को बेहतर स्थान दिलाने के लिए शहर की ब्रांड एम्बेसडर नीतू कुमारी नवगीत द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीत संगीत के माध्यम से आमजनों से शहर को स्वच्छता में अपना योगदान देने की अपील की गई। कलाकारों में नीतू नवगीत के साथ विभा सिंह, श्वेता मिनी, रेखा भारती, अर्चना आर्यन, विष्णु थापा, भोला कुमार, राजन कुमार, निरंजन कुमार, सुजीत कुमार ने अपने सुरों से कार्यक्रम को सुरीला बनाया। नीतू कुमारी नवगीत ने बताया कि इन गानों के माध्यम से पटना को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की अपील मैं करूंगी। गौरतलब है कि पटना नगर निगम द्वारा, जिंगल, मूवी पेंटिंग एवं अन्य तरह की विभिन्न प्रतियोगिता द्वारा आमजनों को स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More