
Oplus_131072
: Bharat varta Desk
बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा में पटना के कुम्हार स्थित बापू परीक्षा परिसर की परीक्षा कैंसिल हो गई है. आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने इसकी जानकारी सोमवार को दी. उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को प्रदेश के 912 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 911 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई.
एक परीक्षा केंद्र जो बापू परीक्षा परिसर में आयोजित हुई, वहां व्यवधान उत्पन्न हो गई. कुछ उपद्रवी तत्वों ने सुनियोजित तरीके से परीक्षा का माहौल खराब करने का कोशिश किया. इसके कारण कई निर्दोष अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हो गया अथवा हंगामा का माहौल उत्पन्न होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने कदाचार का सहारा लिया. ऐसे में इस परीक्षा केंद्र के परीक्षा को आयोग ने रद्द करने का फैसला लिया है.
‘उपद्रवी अभ्यर्थी आयोग की परीक्षाओं से होंगे वंचित’: परमार रवि मनु भाई ने बताया कि जिन लोगों ने अभ्यर्थी बैंक परीक्षा हॉल में प्रवेश किया और सुनियोजित तरीके से परीक्षा का माहौल खराब करने का कोशिश किया उनकी जांच की जा रही है. सरकार की विभिन्न एजेंसियां उनकी पहचान में जुटी हुई है. अब तक लगभग 25 की पहचान उजागर हो चुकी है और अन्य की पहचान जारी है.
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More