बड़ी खबर

बीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति गलत! सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को जारी की नोटिस

Bharat varta Desk

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है। बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर बिहार सरकार को नोटिस जारी हुआ है। जनहित याचिका वकील ब्रजेश सिंह ने दायर की है। हालांकि पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता का बीपीएससी से कोई ताल्लुक नहीं है और उनके याचिका दायर करने पर सवाल उठाए। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि बतौर वकील आपको ऐसी याचिकाएं दायर करने से बचना चाहिए क्योंकि आपका बीपीएससी से कोई संबंध नहीं है। हालांकि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट नेइस मामले में न्यायमित्र की नियुक्ति करने का भी निर्देश दिया है। बीपीएससी के अध्यक्ष पद पर 15 मार्च 2024 को परमार रवि मनुभाई की नियुक्ति हुई थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मनुभाई पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और उनके खिलाफ बिहार विजिलेंस ब्यूरो की जांच चल रही है। याचिका में दावा किया गया है कि परमार बीपीएससी अध्यक्ष बनने की आधारभूत शर्त को भी पूरा नहीं करते हैं

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

2 hours ago

जेडी विमेंस कॉलेज पटना में एनएसएस शिविर के तहत लघु नाटिका प्रतियोगिता, छात्राओं ने उठाए सामाजिक मुद्दे

पटना : जानकी देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय… Read More

5 hours ago

नीतीश कुमार ने एमएलसी से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया… Read More

13 hours ago

नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, अब नीतीश की बारी

Bharat varta Desk बिहार की सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आई है। भारतीय जनता… Read More

13 hours ago

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

1 day ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

1 day ago