शिक्षा मंच

बीआरए बिहार विवि के अतिथि शिक्षकों मिलेंगे 50 हजार

मुजफ्फरपुर संवाददाता: बीआरए बिहार विवि के अतिथि शिक्षकों को अब मानदेय के रूप में 50 हजार तक रुपये मिलेंगे. 15 फरवरी को होनेवाली सिंडिकेट की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुख एजेंडे में रखा गया है. अभी अतिथि शिक्षकों को 25 हजार रुपये तक अधिकतम राशि दी जाती है. एजेंडे में अतिथि शिक्षकों को प्रति क्लास मिलने वाली राशि 1000 से 1500 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है. इसके अलावा एजेंडे में एलएस कॉलेज में बीलिस के एक वर्षीय कोर्स को भी मंजूरी देने का प्रस्ताव है. इसके अलावा परीक्षा बोर्ड, एकेडमिक काउंसिल और आइएमसी की बैठकों में पास प्रस्तावों को भी पास किया जायेगा
सिंडिकेट की बैठक 15 फरवरी को शांति से कराने के लिए शनिवार को कुलपति प्रो हनुमान प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में मैराथन बैठक हुई. बैठक में सिंडिकेट सदस्यों के सभी सवालों के जवाब देने की रणनीति तैयार की गयी.

पेंटिंग रिजल्ट और शिक्षकों के प्रमोशन का मुद्दा

कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार को पेंडिंग की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. पिछली बैठक में सदस्यो ने परीक्षा में पेंडिंग का मुद्दा उठाया था, इस पर कुलपति ने सूची तैयार कराने की बात कही थी. दो घंटे चली बैठक में अधिकारियों से पूछा गया कि पिछली सिंडिकेट के विषयों का निराकरण हुआ या नहीं. कुलपति ने एक-एक बिंदु पर सभी से जवाब मांगा.
उधर, बिहार विवि शिक्षक संघ बुटा और बिहार विवि सेवा शिक्षक संघ बुस्टा के नेताओं ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि 15 फरवरी को होने वाली सिंडिकेट की बैठक में शिक्षकों के प्रमोशन की अधिसूचना जारी और कंफर्मेशन का मुद्दा लाया जाये. शिक्षक संघ ने सिंडिकेट सदस्यों से अपील की कि बैठक में इस विषय को उठायें. यह विषय पिछली बैठक में पास कर दिया गया था.
बुटा के महासचिव व एमलएसी प्रो संजय कुमार सिंह और बुस्टा के अध्यक्ष प्रो विवेकानंद शुक्ला ने कहा कि सिंडिकेट की बैठक में छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट, विवि में खराब होती कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया जाये. दोनों नेताओं ने कि लंबित मामलों के निष्पादन नहीं होने पर सिंडिकेट की मीटिंग का बहिष्कार सिंडिकेट सदस्यों का सही फैसला था. संघ ने विवि में नये कोर्स शुरू करने पर कुलपति प्रो हनुमान प्रसाद पांडेय को बधाई दी है. इस मौक पर प्रो रमेश कुमार गुप्ता, डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ अवधेश कुमार सिंह मौजूद रहे.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

2 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

4 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

5 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

6 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

6 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago