ब्रेकिंग न्यूज़

सुशील मोदी से मिल शाहनवाज ने लिए टिप्स


दिल्ली संवाददाता
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी से मुलाकात की. उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री से उनके अनुभवों को जाना. बिहार में शासन चलाने का सुशील मोदी को एक लंबा अनुभव रहा है. उप मुख्यमंत्री के साथ-साथ वे वित्त मंत्री भी रहे हैं. उन्हें बिहार की अर्थव्यवस्था, उद्योग, व्यापार और आर्थिक क्षेत्रों की व्यापक जानकारी है. शाहनवाज से उनकी हर क्षेत्र के बारे में बातें हुई. बिहार में उद्योग की संभावना के बारे में भी सुशील मोदी से उन्होंने कई बिंदुओं को उन्होंने जाना.

सुशील मोदी और शाहनवाज का संयोग
यहां यह भी बता दें कि शाहनवाज का सुशील कुमार मोदी से कुछ अजीब राजनीतिक नाता रहा है . सुशील मोदी ने जब भागलपुर लोकसभा सीट को छोड़कर बिहार के उप मुख्यमंत्री बने तो शाहनवाज उस सीट पर उपचुनाव लड़कर सांसद बने थे. इस बार जब सुशील कुमार मोदी विधान परिषद की सीट छोड़कर राज्यसभा सदस्य बने तो उस सीट पर उपचुनाव जीतकर शाहनवाज हुसैन विधान पार्षद बने हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

3 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

3 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

5 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

5 days ago