
नालंदा: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नालंदा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया. चुनावी सभा में वे कुछ अलग अंदाज में दिखे. तेजस्वी भीड़ से लगातार बात करते रहे. वह लोगों से सवाल पूछते रहे और भीड़ उसका जवाब देती रही. उन्होंने भीड़ से कारखाना लगाने, रोजगार देने आदि के बारे में सवाल पूछा तो भीड़ ने ना, ना कह कर अपनी बात कही. तेजस्वी ने कहा कि सत्ता में आने का एक मौका दीजिए, उम्मीदों को पूरा कर देंगे. 10 तारीख को नीतीश कुमार की विदाई तय है. उन्होंने कहा कि एनडीए के 15 वर्षों के शासन में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है. जो व्यक्ति 15 सालों में भी रोजगार नहीं दे सका, कारखाना नहीं लगा सका, भ्रष्टाचार नहीं रोक सका, वह अगले 15 सालों में भी कुछ नहीं कर सकता. अगर यहां सुविधा मिलती तो यहां के लोग पढ़ने के लिए कोटा व मजदूरी करने के लिए मजदूर दूसरे राज्यों में नहीं जाते. तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो प्रतियोगी परीक्षा की सभी फीस माफ की जाएगी. परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों का किराया भी माफ होगा. जीविका, आंगनबाड़ी, विकास मित्र, आशा व अनुबंध पर कार्यरत अन्य कर्मियों के मानदेय में चार हजार रुपए तक की बढ़ोतरी होगी. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तब पहली कैबिनेट की बैठक में दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे देंगे. सरकार बनते ही एक माह के भीतर नौकरी मिलनी शुरू हो जाएगी. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि लालटेन का जमाना समाप्त हो गया, तो अब तीर का भी जमाना समाप्त हो गया है. अब मिसाइल का जमाना आ गया है. तेजस्वी यादव को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. भीड़ ऐसी थी कि पुलिस को संभालना मुश्किल हो गया था. लोग बेरिकेटिंग तोड़ मंच के समीप पहुंच गए.
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More