पॉलिटिक्स

चुनावी स्टंट: कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने पटना में कचरे के ढेर के बीच किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, गंदगी और पेयजल का मुद्दा उठाया

पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला रविवार को पटना स्टेशन के नजदीक जीपीओ गोलम्बर के पास कूड़े-कचरे के ढेर के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पटना में गंदगी पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाया। बिहार में चुनाव के बीच कांग्रेस का यह स्टंट पटना शहर के विधानसभा सीटों पर भाजपा को घेरना है। पटना शहर के सीटों पर 2 दिन बाद ही मंगलवार को मतदान होना है। पटना के सबसे हॉट सीट बांकीपुर से शत्रुध्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा और पटना साहिब से प्रवीण सिंह कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। पटना शहर के सभी सीटों पर वषों से भाजपा का ही कब्जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता का यह चुनावी स्टंट पटना शहर के सीटों पर भाजपा को घेरना है।

नीतीश सरकार में चारों ओर ‘कूढ़े का ढेर’-‘पीने के पानी में अंधेर’!

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि नीतीश सरकार ने राज्य के लोगों को न केवल जहरीला पानी पीने के लिए मजबूर किया है, बल्कि राज्य के शहरों को एक बड़े कूड़ेदान में भी तब्दील कर दिया है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि नीतीश सरकार में चारों ओर ‘कूढ़े का ढेर’-‘पीने के पानी में अंधेर’! बिहार में नीतीश-सुशील मोदी सरकार में आकाश (वायु प्रदूषण) – धरती (कूढ़े का ढेर) – पाताल (जल प्रदूषण) सब के सब कांप उठे हैं। सरकार ने ना ही केवल तीनों लोकों को अपवित्र किया, बल्कि भ्रष्टाचार की भेंट भी चढ़ा दिया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago