
Bharat varta desk:
बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक राज्य में 24.41 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक सुपौल में सर्वाधिक 25.98 फीसदी और अररिया में 25.97 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद खगड़िया में 24.49 फीसदी लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। मधेपुरा में 23.91 फीसदी लोगों ने डाला है। सुबह 11 बजे तक सबसे कम झंझारपुर में 22.39 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे चरण में एनडीए समर्थित जदयू के तीन और भाजपा एवं लोजपा-आर के एक-एक प्रत्याशी तथा इंडिया गठबंधन समर्थित राजद के तीन और भाकपा व वीआईपी के एक-एक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बसपा के पांच उम्मीदवार एवं 19 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है।
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More