बिहार में स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली, 4050 सीएचओ की होगी नियुक्ति, जानिए पूरी प्रक्रिया..

Bharat varta desk: बिहार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर बहाली के लिए विज्ञापन निकाला गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से यह नियुक्ति की जाएगी। कुल 4050 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से यह बहाली की जाएगी। बीएससी नर्सिंग, जीएनएम कोर्स किए अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी राज्य स्वास्थ्य समिति की वेबसाइट पर डाल दी गई है।

25 हजार रुपए प्रति महीने मिलेगा वेतन कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर नियुक्त हुए अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपए प्रति महीने वेतन मिलेगा। यह नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। 25 हजार वेतन के अलावा 15 हजार रुपए प्रति महीने अधिकतम इंसेंटिव भी दिया जाएगा। नियुक्ति के लिए अधिकतम उम्र 42 साल सामान्य अभ्यर्थियों के लिए है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। 3 मार्च की शाम 6 बजे तक राज्य स्वास्थ्य समिति की वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

500 रुपए देनी होगी फीस अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 500 रुपए आवेदन फीस देनी होगी। सामान्य, बीसी, तथा ईडब्लूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए तथा एससीएसटी, महिलाओं के लिए 250 रुपए फीस लगेगी। फीस ऑनलाइन ही पेमेंट करनी होगी। फिलहाल यह नियुक्ति 18 महीने के लिए होगी।

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago