बड़ी खबर

बिहार में कई सीनियर आईएएस अधिकारी बदले

Bharat varta desk

बिहार सरकार ने कई सीनियर IAS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। आनंद किशोर को नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव पद से हटाकर वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार देकर प्रधान सचिव बना दिया गया है। वहीं, आनंद किशोर के पास बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद का जिम्मा भी दिया गया है।

साथ ही लोकेश कुमार सिंह को वित्त विभाग से ट्रांसफर कर ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बना दिया गया है। इसके अलावा, लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग के सचिव के रूप में अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, अभय कुमार सिंह को पर्यटन विभाग के सचिव के पद से ट्रांसफर कर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का जिम्मा दे दिया गया है। साथ ही  IT के सचिव अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं, आईएएस दीपक आनंद को वित्त विभाग सचिव (व्यय) , व श्रम संसाधन सचिव बनाया गया है। साथ ही डॉ. बी राजेंदर को श्रम संधाधन के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

आईएएस शीर्षत कपिल अशोक को अगले आदेश तक बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस निलेश रामचंद्र देवेर को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

22 hours ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

3 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

4 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

5 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

5 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago