
Oplus_131072
Bharat varta desk
बिहार सरकार ने कई सीनियर IAS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। आनंद किशोर को नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव पद से हटाकर वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार देकर प्रधान सचिव बना दिया गया है। वहीं, आनंद किशोर के पास बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद का जिम्मा भी दिया गया है।
साथ ही लोकेश कुमार सिंह को वित्त विभाग से ट्रांसफर कर ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बना दिया गया है। इसके अलावा, लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग के सचिव के रूप में अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, अभय कुमार सिंह को पर्यटन विभाग के सचिव के पद से ट्रांसफर कर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का जिम्मा दे दिया गया है। साथ ही IT के सचिव अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
वहीं, आईएएस दीपक आनंद को वित्त विभाग सचिव (व्यय) , व श्रम संसाधन सचिव बनाया गया है। साथ ही डॉ. बी राजेंदर को श्रम संधाधन के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
आईएएस शीर्षत कपिल अशोक को अगले आदेश तक बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस निलेश रामचंद्र देवेर को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More