
Oplus_131072
BhRat varta Desk
बिहार चुनाव से पहले राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी और पटना के पूर्व डीएम चंद्रशेखर सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय का सचिव बनाया गया है। अब तक वह पटना प्रमण्डल के आयुक्त और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव पद पर पदस्थापित थे। हालांकि चन्द्रशेखर सिंह आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष के पद पर अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
2010 बैच के आईएएस अधिकारी अनिमेष कुमार पराशर को बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के प्रबंध निदेशक के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह पटना नगर निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह-नगर आयुक्त पटना की जिम्मेदारी संभल रहे हैं। इतना ही नहीं वह नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना के सचिव के पद की भी अतिरिक्त रूप से प्रभार में थे।
2011 बैच के आईएएस अधिकारी हिमांशु शर्मा को स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह अब तक बिहार ग्रामीण जीवकोपार्जन (जीविका) प्रोत्साहन सोसाइटी-सह-राज्य मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण जीवकोपार्जन-सह-आयुक्त – स्व-रोजगार, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभल रहे थे और वर्तमान में अब भी संभालेंगे। इतना ही नहीं वह अब तक आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना के विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में अतिरिक्त प्रभार में थे।
वहीं IAS यशपाल मीणा को नगर आयुक्त पटना बनाया गया है। प्रदुम्न सिंह यादव को पटना नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वो खगड़िया के गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी थे। वहीं, कृतिका मिश्रा को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से स्थानांतरित कर खगड़िया के गोगरी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More