पॉलिटिक्स

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने पर अड़ी कांग्रेस, कल से चरणबद्ध आंदोलन शुरू, ललन कुमार बोले,आर- पार की होगी लड़ाई

Bharat varta desk:

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस इस मांग को लेकर पूरे राज्य में आंदोलन करेगीडेगी। ये आंदोलन कई चरणों में होगा। आंदोलन की शुरुआत 12 अगस्त से होगी। प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद ने कहा कि 12 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

13 -14 को राज्य भर में धरना-प्रदर्शन

और 14 अगस्त को बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। और फिर आगे के आंदोलन की जानकारी आने वक्त में दी जाएगी। आंदोलन धार देनेके लिए प्रत्येक जिले के प्रभारी के तौर पर वरिष्ठ कांग्रेस जनों को तैनात किया गया है। पूर्णिया के प्रभारी बनाए गए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व ललन कुमार ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे के लिए उनकी पार्टी आर- पार की लड़ाई लड़ेगी। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में उनकी पार्टी पुराने हनक में लौट गई है।अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बिहार के साथ वादा खिलाफी नहीं कर पाएगी। बिहार को उसका हक देना होगा। चुनाव के बाद सड़क से लेकर संसद तक अपने जुझारू व्यक्तित्व से राहुल गांधी ने अब साबित कर दिया है कि उनके रहते केंद्र सरकार देश के 140 करोड लोगों के साथ पहले की तरह मनमानी नहीं कर कर पाएगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago