बड़ी खबर

बिहार के लाल बने सीबीआई चीफ, प्रवीण सिन्हा को कार्यवाहक निदेशक का जिम्मा


सेंट्रल डेस्क
बिहार का एक और लाल सीबीआई के शीर्ष पद पर पहुंचा है. केंद्र सरकार ने 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी प्रवीण सिन्हा को सीबीआई का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया है. पटना के राजेंद्र नगर के रहने वाले प्रवीण सिन्हा गुजरात कैडर के आईपीएस अफसर हैं. अब तक वे एडीशनल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे. ऋषि कुमार शुक्ला के निदेशक पद से अवकाश ग्रहण करने के बाद उनकी जगह तत्काल प्रभाव से प्रवीण सिन्हा इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्रवीण सिन्हा नए सीबीआई निदेशक की नियुक्ति या फिर अगले आदेश तक सीबीआई के कार्यवाहक निदेशक के तौर पर काम करेंगे.

साफ छवि, पशुपालन व अलकतरा घोटाले की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका

प्रवीण सिन्हा की गिनती तेज तरार और साफ-सुथरी छवि के अधिकारियों में होती है. वे वर्ष 2000 से लंबे समय तक बिहार में सीबीआई एसपी और डीआईजी के रूप में काम कर चुके हैं. बिहार के चर्चित पशुपालन और अलकतरा घोटाले की जांच में उनकी मुख्य भूमिका थी. उनके नेतृत्व में हुई गहन जांच के कारण कई शक्तिशाली लोग घोटाले में जेल गए.

पूर्णेन्दु बाबू के बेटे हैं प्रवीण

प्रवीण सिन्हा के पिता स्वर्गीय पूर्णेन्दु नारायण सिन्हा बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं. पूर्णेन्दु नारायण की पहचान साहित्यकार और बौद्धिक व्यक्तित्व के धनी व्यक्तित्व वाले राजनीतिज्ञों में थी . बिहार की राजनीति में आज भी उनका नाम आदर से दिया जाता है. प्रवीण सिन्हा के चाचा अमलेन्दु नारायण सिन्हा बिहार के नामचीन पत्रकार रह चुके हैं . प्रवीण पटना में अपने गहरे सामाजिक सरोकार के लिए भी जाने जाते हैं.

बिहार से जुड़े कई आईपीएस बने सीबीआई निदेशक

प्रवीण सिन्हा से पहले बिहार से जुड़े कई आईपीएस अफसर सीबीआई निदेशक के पद पर रह चुके हैं. बिहार कैडर के आईपीएस अफसर ए पी सिंह सीबीआई निदेशक बने थे. उनके अलावे रंजीत सिन्हा, अनिल सिन्हा भी निदेशक बने जो बिहार के रहने वाले हैं. इसमें रंजीत सिन्हा विवाद में भी फंसे और उन पर केस दर्ज हुआ था.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

3 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

4 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

6 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

7 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

7 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago