
सेंट्रल डेस्क
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राजद विधायक तेज प्रताप यादव का अध्यात्म से गहरा रिश्ता रहा है. वे अक्सर तीर्थ यात्रा पर जाते रहते हैं. बुधवार को तेज प्रताप वृंदावन पहुंचे हैं. इस साल उनकी यह दूसरी वृंदावन यात्रा है. उन्होंने यहां ई साइकिल से पंचकोसीय परिक्रमा की. पीले वस्त्र में तेज प्रताप ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना भी की. मंदिर के पुजारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी उनके साथ थे. इस साल इसके पहले तेज प्रताप उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ विंध्याचल धाम भी गए थे. पिछले दिनों उन्होंने अपने आवास पर श्रीमद्भागवत की कथा समारोह का आयोजन भी कराया था. उनके पिता लालू प्रसाद इन दिनों बीमार होकर एम्स में भर्ती है. वे पशुपालन घोटाला में सजायाफ्ता है . 5 फरवरी को उनकी जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है . बताया जा रहा है कि इसलिए भी इन दिनों तेज प्रताप मंदिरों में पूजा के लिए अधिक जा रहे हैं.
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More