
Bharat varta desk:
विधानसभा परिसर में भाजपा के मंत्री जीवेश मिश्रा की गाड़ी को रोक दिया गया। गाड़ी रोकने से जीवेश मिश्रा पुलिसकर्मियों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि डीएम-एसपी की गाड़ी आ रही थी और उसके कारण मेरी गाड़ी को रोका गया है। जब तक ऐसे पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक वे सदन में नहीं जाएंगे। दरअसल मुख्यमंत्री के काफिले के पीछे डीएम और एसएसपी की गाड़ी थी। सीएम के काफिले को लेकर सुरक्षाकर्मियों ने मंत्री की गाड़ी रोक दी थी।
बाद में सदन में देर से पहुंचे मंत्री ने इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि डीएम और एसपी बड़ा है यह मंत्री यह सरकार तय करें। उन्होंने कहा कि डीएम और एसपी विधानसभा में घुसने के लिए उस गेट का प्रयोग कर रहे थे जिसका मुख्यमंत्री करते हैं। दोनों अधिकारियों पर अभिलंब कार्रवाई की मांग की। मंत्री के पक्ष में पूरा विपक्ष का हो गया। कांग्रेस और माले के कई सदस्यों ने उनका समर्थन किया।
जीवेश मिश्रा ने यह भी बताया कि डीएम और एसएसपी उस गेट का इस्तेमाल कर रहे थे जो विधानमंडल परिसर में आने के लिए मुख्यमंत्री करते हैं।
इसके बाद सदन में ललित कुमार यादव, विजय शंकर दुबे और लेफ्ट विधायकों ने जीवेश मिश्रा के समर्थन में बयान दिया। सीपीआईएमएल के विधायक महबूब आलम ने कहा कि विधानसभा में विधायकों की पिटाई हो चुकी है, मंत्रियों की पिटाई बाकी है। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद फिर जब दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तो फिर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया और मंत्रीजी को न्याय दो की नारे लगाने लगे।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More