
Bharat Varta Desk : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक तैयारी में जुटी है. राजनीतिक दल एक दूसरे पर जुबानी हमले भी कर रहे हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तत्कालीन सरकारें सेक्युलर होने का दिखावा कर रही थीं, भारत और भारतीयता से मुंह मोड़ने का प्रयास कर रही थीं, तब महर्षि महेश योगी जी ने विश्व के समक्ष भारत की बात को पूरी दृढ़ता से रखने का साहस किया. उनका कार्य उस कालखंड के लिए अद्भुत था और वर्तमान के लिए अभिनंदनीय है.
सीएम योगी ने कहा कि वेदों के बारे में दुनिया में दुष्प्रचार किया गया. गलत तरीके से तथ्य प्रस्तुत किए गए. इन सबके बावजूद वैश्विक मंचों पर महर्षि महेश योगी जी ने बेधड़क भारत और भारतीयता, वेदों की शिक्षा, रामायण के प्रसंगों तथा महाभारत के उद्धरणों को मजबूती के साथ प्रस्तुत किया. श्री अयोध्याजी ने 500 वर्षों तक लंबे संघर्ष को देखा है. समय-समय पर हमले होते रहे, लेकिन अयोध्या कभी चुप नहीं बैठी. हम लोग अन्याय व अत्याचार बर्दाश्त नहीं करते.
उन्होंने आगे कहा कि यही अयोध्या है! प्रभु श्री राम न कभी अन्याय किए और न अन्याय सहे. अर्थात हम अधर्म नहीं करेंगे और अधर्म नहीं सहेंगे. अयोध्या सूर्यवंश की राजधानी है. अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने संपूर्ण मानवता के लिए एक अप्रतिम आदर्श स्थापित किया. कौन ऐसा भारतीय होगा, जो अयोध्या पर गौरव की अनुभूति न करता हो?
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम और धर्म अलग-अलग नहीं हो सकते, यह एक दूसरे के पूरक हैं. धर्म के परिमार्जन की परंपरा हर कालखंड में चलनी चाहिए. समाज को कमजोर करने वाली उन सभी कड़ियों की हमेशा मरम्मत की जानी चाहिए, जिनके कारण राष्ट्र कमजोर होता है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More