Categories: बड़ी खबर

विधानसभा में बवाल,जीतन राम मांझी पर बरसे नीतीश कुमार, भाजपा और राजद के विधायक भिड़े

Bharat varta desk :

बिहार विधानसभा में गुरुवार का दिन हंगामेदार रहा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी  के बीच तीखी बहस हो गई. बहस के दौरान नीतीश कुमार ने यहां तक कह दिया कि मांझी उनकी (नीतीश) मूर्खता से मुख्यमंत्री बने.

हुआ यह कि विधासभा में आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि हम नहीं मानते कि जनगणना सही हुई है. अगर आंकड़े गलत हैं तो सही लोगों तक लाभ नहीं पहुंचेगा. इतना सुनते ही नीतीश भड़क गए. उन्होंने कहा कि इस आदमी (मांझी) को कोई आइडिया है? इसको हम मुख्यमंत्री बना दिये थे. कहता रहता है, ये मुख्यमंत्री था…ये क्या मुख्यमंत्री था. ये मेरी मूर्खता से सीएम बना था. इसको कोई सेंस नहीं है. आज ये गवर्नर बनना चाहते हैं, इसलिए उल्टी-सीधी बात करते हैं.

उधर प्रश्नकाल के दौरान भाजपा ने जबरदस्त हंगामा किया. अध्यक्ष के आसन (वेल) के पास पहुंच जमकर नारेबाजी की. इस क्रम में रिपोर्टर टेबल पर कुर्सियां फेंकी गई.उस समय मारपीट की नौबत आ गई, जब भाजपा विधायक जनक सिंह से माकपा विधायक सत्येंद्र यादव इशारे-इशारे में भिड़ गए.हाथापाई पर आमादा सत्येंद्र यादव गुस्से में वेल में पहुंचना चाह रहे थे. इसी दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान भी बिफरते हुए वेल की ओर बढ़े पर दोनों को मार्शलों ने रोक दिया.सत्ताधारी गठबंधन के कुछ अन्य विधायकों ने भी इन्हें रोका और अप्रिय घटना होने से बच गई. इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दिया.
विधानसभा में प्रश्नकाल जैसे ही आरंभ हुआ कि नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और विधायक प्रेम कुमार अपनी सीट पर खड़े हो गए. विजय सिन्हा ने कहा कि उन्हें कुछ महत्वपूर्ण बात पर अपनी बात रखने का मौका दिया जाए पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अभी प्रश्नकाल चलेगा. उन्हें अपनी बात रखने का मौका बाद में दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने अल्पसूचित प्रश्न ले लिया और विधायक डब्ल्यू सिंह को अपनी बात रखने का कहा। इतना सुनना था कि सभी भाजपा विधायक प्ले कार्ड लेकर अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए। नारेबाजी शुरू कर दी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago