
पटना। सरकार के निर्देश पर आज तड़के सुबह बिहार के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई जिसमें चाकू और कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। इसके बाद कैदियों और जेल कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, सिवान ,बाढ़ सीतामढ़ी, कटिहार, बांका, गया समेत राज्य के कई जेलों में पुलिस प्रशासन ने छापेमारी की। इस दौरान कई जेलों में चाकू, रॉड, खैनी और चूना, मोबाइल का चार्जर और दूसरे कई सामान बरामद हुए। सूत्रों के अनुसार आला अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि जेलों में बंद बदमाश मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं। जेल प्रशासन के सहयोग से कैदियों को कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उसके बाद गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को जिलों की तलाशी देने को कहा। इस आदेश के आलोक में मंगलवार की सुबह से कहीं डीएम और एसपी तो कहीं एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में जिलों में छापेमारी चल रही है।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More