
NewsNLive Desk: बिहार के चुनावी समर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एंट्री कर रहे हैं। बिहार चुनाव में एनडीए की जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। मोदी बिहार में ताबड़तोड़ 12 रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री 23 अक्टूबर को सासाराम से चुनावी रैली का आगाज करेंगे। इस दिन प्रधानमंत्री की बिहार में तीन रैलियां होंगी। सासाराम के अलावा गया और भागलपुर में भी मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैली करेंगे। प्रधानमंत्री 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर और 3 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और फारबिसगंज में रैली करेंगे।
पीएम मोदी की होने वाली रैलियों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहेंगे। मोदी की चारों दिन होने वाली रैलीयों में जदयू का कोई ना कोई बड़ा नेता मौजूद रहेगा। जैसे 23 अक्टूबर को मोदी की गया में होने वाली दूसरी रैली में जदयू सांसद ललन सिंह मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की सभी 12 रैलियों वहां रखी गई है जहां पर जदयू की स्तिथि थोड़ी कमजोर है और जहां लोजपा वोट काटकर जदयू और बीजेपी को नुकसान पहुचा सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनाव सभाओं के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। जनसभा को लेकर ग्राउंड में दो-तीन दिन से तैयारियां चल रही है। सभा का आयोजन बड़ा ग्राउंड में रखा गया है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनाई रखी जा सके। इसके साथ ही 200 से अधिक जगहों पर बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाया गया है ताकि वहां पर भी लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुन सके।
Advertisement:
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More