
NewsNLive Patna Desk: नेताओं को केवल चुनाव की चिंता है। अपने वोट की चिंता है। किसी तरह सरकार में आ जाए। उन्हें जनता की चिंता नहीं। जनता कोरोना और महंगाई के बीच पीस रही है।
कोरोना के भय के माहौल में जरूरी सामानों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। यहां तक की आम लोग और गरीबों की सब्जी आलू – प्याज उनकी थाली से दूर हो रहे हैं। प्याज 80 रु किलो तक पहुंच गया है जबकि आलू 40 रु किलो बिक रहा है। आम लोग त्रस्त हैं। दूसरी ओर हरी सब्जियों के दाम में भी आग लगी हुई है। लेकिन किसी दल के नेता अपने भाषण में इस महंगाई की चर्चा नहीं कर रहे हैं। प्याज के थोक विक्रेताओं का कहना है कि नासिक में प्याज का उत्पादन कम हुआ है। वहां से प्याज नहीं आ रहा है। किसानों का कहना है कि लोकल प्याज जनवरी-फरवरी तक आएगा। बारिश में आलू की फसल खराब हो गई है। मानवाधिकार संगठन के महासचिव अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जमाखोरों ने आलू और प्यार का दाम बढ़ाया है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। लोगों के लिए सबसे जरूरी आलू-प्याज का मूल्य नियंत्रण का प्रभावकारी उपाय सरकार को करना चाहिए।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More