बड़ी खबर

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk

बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से पुलिस महानिदेशक (DG) रैंक में प्रोन्नति दी गई है।

यह सभी 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जिनमें दो वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। गृह विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

अम‍ित कुमार एवं अनुपमा न‍िलेकर बनीं डीजी
विभागीय जानकारी के अनुसार, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापित अमित कुमार और अनुपमा निलेकर चंद्रा को डीजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है।

वहीं बिहार में सिविल डिफेंस के एडीजी की जिम्मेदारी संभाल रहे डाॅ. परेश सक्सेना और एडीजी वायरलेस निर्मल कुमार आजाद को डीजी रैंक में प्रान्नति दी गई है। पुलिस पदाधिकारियों की प्रोन्नति प्रभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।बिहार में अब 11 डीजी रैंक के अधिकारी
बिहार पुलिस में पहले से डीजी रैंक में सात आईपीएस अधिकारी थे। अब प्रोन्नति के बाद डीजी रैंक में कुल 11 आईपीएस अधिकारी हो गए हैं।

इनमें डीजीपी विनय कुमार के साथ डीजी शोभा ओहटकर, प्रवीण वशिष्ठ, प्रीता वर्मा, जितेंद्र सिंह गंगवार, जितेंद्र कुमार और कुंदन कृष्णन शामिल हैं।

प्रोन्‍नत‍ि पाने वाले कई अधिकारियों की सेवा इसी वर्ष समाप्‍त होनेवाली है। कुछ अधिकारी महज कुछ महीने के लिए ही डीजी पद पर रह पाएंगे। इसके बाद वे रिटायर होंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

जेडी विमेंस कॉलेज पटना में एनएसएस शिविर के तहत लघु नाटिका प्रतियोगिता, छात्राओं ने उठाए सामाजिक मुद्दे

पटना : जानकी देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय… Read More

7 hours ago

नीतीश कुमार ने एमएलसी से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया… Read More

15 hours ago

नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, अब नीतीश की बारी

Bharat varta Desk बिहार की सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आई है। भारतीय जनता… Read More

15 hours ago

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

1 day ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

1 day ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

3 days ago