बड़ी खबर

बिहार के कारोबारी की शिकायत पर योगी ने असिस्टेंट कमिश्नर को किया सस्पेंड


Bharat varta desk: बिहार की राजधानी पटना के एक कारोबारी की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक असिस्टेंट कमिश्नर को निलंबित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ ने असिस्टेंट कमिश्नर (प्रभारी) वाणिज्य कर, सचल दल, इकाई-बाराबंकी अंजलि चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। उस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की गई है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना के कारोबारी राजकुमार ने स्क्रैप व्यापारी प्लास्टिक दिखाकर कॉपर और एल्युमीनियम पर टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया था। बड़ी बात यह है कि एडिशनल कमिश्नर स्तर की जांच में करोड़ों के भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई थी। लेकिन एक दर्जन से अधिक शिकायतें होने के बावजूद अंजलि के खिलाफ उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अंजलि चौरसिया को निलंबित कर दिया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago