बिहार की प्राचीन गरिमा को लौटने को आगे आए युवा वर्ग: निधि त्रिपाठी

छात्रों के हित में विद्यार्थी परिषद का काम सराहनीय: तार किशोर प्रसाद



विद्यार्थी परिषद , बिहार शाखा का प्रांतीय अधिवेशन
कार्यक्रम स्थल से गौरव दुबे

पटना के प्रेमचंद रंगशाला में 10 जनवरी को आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 62 वें प्रांतीय अधिवेशन में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है. यह छात्रों के हितों के लिए काम करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने इस छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पाटलिपुत्र की धरती पर आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. उन्होंने कहा कि बिहार एक समय में पूरी दुनिया के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपनी और आकर्षित करता था मगर आज शिक्षा की वह रोशनी मद्धिम पड़ गई है. बिहार और भारत की प्राचीन गरिमा को वापस लाने के लिए युवा वर्ग के मिलजुल कर काम करने की जरूरत है . उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद न केवल शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. बिहार इकाई ने कोरोना काल में सेवा का बेहतर कार्य किया है. किसी भी आपदा संकट के समय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता काम करने को तत्पर रहते हैं. भारत के नवनिर्माण के लिए उन्होंने युवाओं को आगे आने का आह्वान किया.

बिहार प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष प्रो.शैलेश्वर प्रसाद, प्रदेश मंत्री लक्ष्मी कुमारी ने भी समारोह को संबोधित किया. इस मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री निवास, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन प्रांत संगठन मंत्री सुग्रीव आदि मौजूद रहे.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago