
पटना: पुलिस के अपराध रोकने के तमाम दावों के बावजूद अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को पटना शहर के बायपास इलाके में अपराधियों ने एक युवक को उसके घर के बाहर ही गोली मार दी। घायल युवक विक्रांत यादव को इलाज के लिए निजी अस्तपाल में भर्ती किया गया है। घटना रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा मुहल्ले की है।
जानकारी के अनुसार युवक जैसे ही घर से अपने मोटरसाइकिल से निकला वैसे ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घायल युवक का किसी बात को लेकर कुछ लोगों स विवाद हुआ था। आशंका है कि उसी विवाद की वजह से घटना हुई है। फिलहाल गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान और पकड़ने में पुलिस लगी हुई है। वारदात स्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा लगा है या नहीं, इसे भी खंगाला जा रहा है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More