
Oplus_131072
Bharat varta Desk
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में तीन जजों को नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन वी अंजारिया, गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश ए एस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।
cJI बी आर गवई की अध्यक्षता वाले पांच सदस्यीय कॉलेजियम हाल ही में खाली हुई सीटों को लेकर यह सिफारिश की है। हाल ही में पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायाधीश ह्रषिकेश रॉय रिटायर हुए थे। इसके साथ ही न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी भी 9 जून को रिटायर हो होने वाली है। इसको देखते हुए नए जजों की नियुक्ति की सिफारिश करने का फैसला लिया गया।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को ही पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। वहीं पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है। अब केंद्र सरकार को नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति का अधिसूचना जारी करना है। जिसके बाद नए मुख्य न्यायाधीश अपने अपने पदभार ग्रहण करेंगे। आपको बता दें जुलाई 2023 में गुजरात हाईकोर्ट से तबादला होकर न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली पटना हाईकोर्ट पहुंचे थे।
न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे। जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड समेत पांच उच्च न्यायालयों के नए मुख्य न्यायाधीश बनाने सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More