
Oplus_131072
Bharat varta Desk
पंचकूला के सेक्टर-27 में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां देहरादून के एक की परिवार के 7 लोगों ने गाड़ी में जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि सभी का शव सेक्टर 27 में एक मकान के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी में बंद मिला. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवार भारी कर्ज में डूबा था, इसीलिए उसने यह कदम उठाया.
जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल अपने परिवार सहित हरियाणा के पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम की कथा में शामिल होने आए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून वापस जाते हुए उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का यह कदम उठाया. मृतकों में प्रवीण मित्तल उम्र 42 वर्ष निवासी देहरादून, प्रवीण के माता-पिता, प्रवीण की पत्नी और 2 बेटी और एक बेटे सहित तीन बच्चे शामिल हैं.
जहर खाने में दिया या कैसे खाया…अब तक खुलासा नहीं
बताया जा रहा है कि जब यह परिवार सेक्टर 27 के पास होटल ढूंढने के लिए पहुंचा तो उस वक्त परिवार के मुखिया प्रवीण मित्तल ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर खा लिया. हालांकि, अब तक यह भी पता नहीं चला है कि जहर किसी खाने की चीज में मिलाया गया था या कैसे इसे बच्चों को दिया गया. गाड़ी में से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच पुलिस जांच कर रही है.
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More