
Bharat varta desk:
राजधानी रांची के हरमू मैदान में आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में शुरू हुई संकल्प यात्रा के समापन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की लोगो ने संकल्प ले लिया है यहाँ कमल खिलाना हैं. बीजेपी की सरकार बनाना है. आदिवासी समाज की चर्चा बहुतो ने किया लेकिन जनजातीय गौरव दिवस देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया.झारखंड को लेकर बीजेपी और अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा याद किए जायेगें. सरकार पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने ट्राइबल के नाम पर वोट मांगा और आज सब से ज़्यादा नुकसान हेमंत सोरेन आदिवासी समाज का ही कर रहे हैं. वोट बैंक की ख़ातिर धर्ममान्तरण को खुली छूट दे दी गई है.
सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. इन्होनें राज्य को जंगल राज बना रखा है. राज्य में नक्सलियों का आतंक बढ़ा है, बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं. सरकार सिर्फ तुष्टीकरण के लिए काम कर रही है. इस दौरान उन्होनें बाबूलाल मरांडी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होनें संकल्प यात्रा के जरिए लोगों को जागरुक किया.
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More