Uncategorised

बिहार में होगा तकनिकी समागम : जुटेंगे तकनीक और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के कई दिग्गज

पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर आयोजित होने जा रहा है, तकनिकी समागम का। जीटीआरआई (ग्रैंड ट्रंक रोड इनिसिएटिव) की तरफ से शहर के लेमन ट्री होटल में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता और उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ। शाम 6 बजे से शुरू होकर रात्रि 9 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसका नाम है, बिहार : एन इनोवेशन समिट 2.0।
इस कार्यक्रम में तकनीकी और कुछ नामचीन ब्रांड के प्रमुखों का संबोधन होगा। साथ में प्रश्न-उत्तर के जरिये इनसे सीधा संवाद भी होगा, जिससे यहां के लोग खासकर युवा इनकी सफलता के गुर जान सके। स्वयं को तकनीक की सहायता से सफल उद्यमी बन सके। स्वलंबन में तकनीक कैसे मददगार साबित हो सकता है, यह भी जान सकेंगे। बिहार को सिर्फ तकनीक की मदद से कैसे एक विकसित राज्य बनाया जा सकता है, इस पर भी मंथन होगा।
28 अक्तूबर को हो रहे इस आयोजन में मुख्य वक्ताओं एवम् अतिथियों में बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता, समीर महासेठ, बिहार राज्य के गृह सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ, शार्क टैंक इंडिया के क्यूरेटर रवि रंजन, ब्लैक स्टोन के मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद विजय झा, निरोग स्ट्रीट के फाउंडर राम ऐन कुमार, राइसबर्ग वेंचर्स के फाउंडर अंकित आनंद, डीआईएजिओ इंडिया वेंचर्स की मिली श्रीवास्तव, वित्त मंत्री भारत सरकार के पूर्व ओएसडी विवेक सिंह, सीआईएमपी के डायरेक्टर राणा सिंह एवं जैफ़्को एशिया के ऐश्वर्या ठाकुर प्रमुख हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

7 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago