
सेंट्रल डेस्क, भारत वार्ता: देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. परंतु पूरे देश का केंद्र बिंदु पश्चिम बंगाल है. आज पहले चरण के मतदान प्रारंभ हो गए हैं. वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के बांग्लादेश दौरे पर है. प्रधानमंत्री मोदी आज बांग्लादेश के मंदिरों का भी दौरा करेंगे. माना जा रहा है कि मंदिरों का सीधा कनेक्शन पश्चिम बंगाल के चुनाव से है. यह मंदिर जिस मतुआ समुदाय की आस्था का केंद्र है उस समुदाय का पश्चिम बंगाल की 70 विधानसभा सीटों पर असर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोपालगंज के ओरकांडी में बने मतुआ समुदाय के मंदिर जाएंगे. यहां मोदी हरिचंद मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मतुआ समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे. यह मंदिर हरिचंद ठाकुर का है. जिन्हें मतुआ समुदाय के लोग भगवान का अवतार मानते हैं.
1947 में भारत विभाजन के बाद इस समुदाय के बहुत से लोग पश्चिम बंगाल आ गए थे, और यहीं बस गए. वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक पश्चिम बंगाल में इन समुदाय की आबादी लगभग 2 करोड़ के आसपास है. ज्यादातर मतुआ आबादी नॉर्थ 24 परगना, साउथ 24 परगना, नदिया, जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, कूचबिहार और बर्धमान जिलों में फैली है. पश्चिम बंगाल में अनुसूचित जाति की कुल आबादी 23% से ज्यादा है कुल अनुसूचित जाति आबादी का 20% मतुआ समुदाय के लोग हैं. जिनका सीधा असर 70 विधानसभा सीटों पर पड़ता है. 2009 से पहले मतुआ समुदाय लेफ्ट समर्थक माने जाते थे, लेकिन 2009 के बाद से तृणमूल कांग्रेस को इनका समर्थन मिला. वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में इनका वोट भाजपा की झोली में गिरा था.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More