बहुत प्रेरणादायक है तीनों टॉपर बेटियों की कहानी, आईएएस बनने की तमन्ना

बहुत प्रेरणादायक है तीनों टॉपर बेटियों की कहानी
भारत वार्ता डेस्क
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में तीनों संकाय में बेटियों ने टॉप किया है. टॉपर बेटियां आईएएस बनना चाहती हैं. इनकी कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है.

साइंस टॉपर सोनाली के पिता भेजते हैं बेचते हैं हैं खीरा

साइंस की टॉपर सोनाली कुमारी के पिता चुन्नू लाल बिहारशरीफ शहर के रामचन्द्र बस स्टैंड में ठेला पर खीरा और दूसरे खाने-पीने के सामान बेचते हैं. सोनाली ने कभी कोचिंग या ट्यूशन का सहारा नहीं लिया. उसने इंटर में 471 अंक (94.2 प्रतिशत) लाया है. वह आईएस की तैयारी करेगी. वह कलेक्टर बनना चाहती है. वह मैट्रिक परीक्षा में ज़िले में चौथे स्थान पर रही थी. सोनाली का कहना था कि स्कूल में उसने नाम लिखवाया मगर पूरी पढ़ाई घर पर रहकर की.

आर्ट्स टॉपर मधु की बड़ी बहन भी रह चुकी है टॉपर
मधु भारती, आर लाल कॉलेज, खगड़िया (463) और कैलाश कुमार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई (463) ने इंटर आर्ट्स ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. मधु के पिता मिडिल स्कूल में शिक्षक हैं और और माता की घरेलू महिला हैं. उसकी बहन ने पी 2016 की परीक्षा में इंटर आर्ट में बिहार में टॉप किया था. मधु आईएएस अफसर बंद कर समाज की सेवा करना चाहती है.

सीए बनना चाहती है कॉमर्स की टॉपर सुगंधा
सुगंधा कुमारी इंटर कॉमर्स की टॉपर है. औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड मुख्यालय से सटे बेल रोड निवासी व्यवसायी सुनील कुमार गुप्ता की बेटी सुगंधा कुमारी सीए बनना चाहती हैं. वह सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज की छात्रा है. उसने बताया है कि वह रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी. उसका कहना है कि केवल मेहनत के बल पर ही मुकाम हासिल किया जा सकता है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago