
भागलपुर : गुरुवार को आधी रात में भागलपुर में हुए बम धमाकों में 5 लोगों की जानें चली गई है जबकि एक दर्जन लोग घायल हैं। यह घटना शहर के बीच स्थित ततारपुर मोहल्ले के नजदीक काजवली चक में हुई है। एक घर में हुए कई धमाकों के बाद आसपास के कई घर धराशाई हो गए हैं। घरों के मलबे से दो बच्चे समेत पांच लोगों के शव निकाले गए हैं जबकि एक दर्जन लोग घायल होकर मायागंज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक घर में पटाखे तैयार किए जा रहे थे। यह भी बताया जा रहा है कि आज से 20 वर्ष पहले बम धमाकों के कारण यहां 4 लोगों की जानें गई थी। जानकार सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसी ने पुलिस को अलर्ट किया था मगर पुलिस ने नोटिस नहीं लिया जिसके कारण यह घटना हुई।
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More