यूपी चुनाव: वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो आज, अंतिम चरण के लिए काशी में डाला डेरा

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के सियासी संग्राम के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए काशी की सड़कों पर उतरेंगे। सातवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दो दिन चार और पांच मार्च को प्रचार थमने तक पीएम वाराणसी में रहेंगे। काशी में भाजपा के प्रचार अभियान को धार देने के लिए पीएम का रथ 26 घंटे तक यहां घूमेगा।

चार मार्च को प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में गोदौलिया से मैदागिन तक रोड शो करेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेकने के बाद वे सोनारपुरा होते हुए लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। अगले दिन पांच मार्च को पीएम खजूरी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री चार मार्च को वाराणसी के तीन विधानसभा क्षेत्रों कैंट, शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी में रोड शो करेंगे।

वे दोपहर करीब दो बजे मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ अपने रोड शो की शुरुआत करेंगे। करीब 3.1 किलोमीटर लंबे रोड शो की शुरुआत शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से होगी और दक्षिणी विधानसभा से होते हुए कैंट में जाकर समाप्त होगी।
रोड शो का रूट मलदहिया चौराहे से शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, नीचीबाग, चौक होते हुए बाबा विश्वनाथ धाम तक जाएगा। जहां से प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने के बाद सोनारपुरा, अस्सी मार्ग से होते हुए बीएचयू गेट पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे। पीएम मोदी रात्रि विश्राम वाराणसी में करेंगे।

काशी पूरी तरह से मोदीमय नजर आने वाली है : संजय मयूख

पीएम के रोड शो के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी व प्रवक्ता डॉ. संजय मयूख ने बताया कि अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री का बनारस में भव्य स्वागत करने को भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा काशीवासी बेताब हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को काशी पूरी तरह से मोदीमय नजर आने वाली है।
बता दें कि भाजपा के फायरब्रांड स्टार प्रचारक गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई बड़े नेताओं ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करने के लिए वाराणसी में डेरा डाल दिया है।

आठों विधानसभा क्षेत्रों की जनसभा कल

पीएम मोदी आठों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के समर्थन में शनिवार को खजूरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें भाजपा ने सभी बूथों के कार्यकर्ताओं की सहभागिता की कार्ययोजना बनाई है। इसके बाद वे महमूरगंज स्थित लॉन में प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे। प्रचार थमने से पहले वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

5 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

5 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago