
Bharat varta desk:बक्सर के अमसारी गांव में 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने की वजह से ये मौतें हुई हैं। मृतकों के परिजन का कहना है कि यह ज़हरीली शराब के कारण हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर शराब पर रोक है तो शराब कैसे बिक रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रात 10 बजे के बाद शराब पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। फिलहाल पुलिस टीम गांव में पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
बिहार में शराबबंदी के बाद भी जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला जारी है। इसके पहले नालंदा जिले में इस महीने की शुरुआत में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले साल दीपावली के आसपास राज्य के कई जिलों में जहरीली शराब पीने से 40 से अधिक लोगों की जान चली गई थीं।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More