
पटना, भारत वार्ता संवाददाता:
पटना के राजेन्द्र नगर स्टेशन के पास 24 जनवरी को RRBNTPC को लेकर हुए छात्रों के उपद्रव, तोड़फोड़ ,आगजनी मामले में पटना वाले खान सर और अन्य कोचिंग संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। आंदोलन के लिए छात्रों को उकसाने और उन्हें हिंसा के लिए प्रेरित करने के मामले में गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों के बयान पर पटना वाले खान सर , एस के झा सर, नवीन सर ,अमरनाथ सर ,गगन प्रताप सर, गोपाल वर्मा सर तथा बाजार समिति के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालकों के खिलाफ पटना के पत्रकारनागर थाना में मामला दर्ज किया गया है।पत्रकार नगर थाना के थानेदार की शिकायत पर दर्ज इस FIR में चार गिरफ्तार छात्रों के अलावा पटना विभिन्न कोचिंग संचालको और अज्ञात 300 लोगों के खिलाफ षड्यंत्र के तहत मजमा लगाकर सड़क मार्ग को बाधित करने ,दंडाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपमानित करने तोड़फोड़ करने और यातायात और लोकमार्ग को बाधित करने आदि के आरोप है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 147/148/149/151/152/186/187/188/323/332/353/504/506/120 बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More